Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना कहर के बीच,उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना कहर के बीच,उत्तर भारत में गर्मी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
heat

कोरोना कहर के बीच दिल्ली, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। समूचा उत्तर और पश्चिम भारत मंगलवार को भीषण गर्मी से झुलसता रहा। दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने राजधानीवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। दिल्ली में कल का दिन यानी 26 मई सालों बाद सबसे गर्म दिन रहा। 26 मई की गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, आग बरसाते सूरज की तपिश से राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो पिछले 10 वर्षों में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

वहीं सफदरजंग में 2002 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानीवासियों को बुधवार को भी लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गुरुवार को तापमान में थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी वहीं, राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो पिछले 10 वर्षों में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2016 में 19 मई को चुरू में पारा 50.2 डिग्री तक गया था। चुरू से लगते हरियाणा के हिसार का पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ यूपी-बिहार में झुलस रहे आम जनजीवन को फौरी तौर पर राहत के रूप में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया है और अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस आज विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट कोर्ट में करेगी दाखिल ….
Next: पीएम मोदी व डोभाल ने सेना प्रमुखों से की मुलाकात साथ ही की अहम बैठक। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.