Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संकट के बीच कई बार शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिकी परन्तु आज शेयर बाजार में हल्की तेजी आई। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना संकट के बीच कई बार शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिकी परन्तु आज शेयर बाजार में हल्की तेजी आई। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Indian-stock-market-could-be-touch-42-thousand-level-after-election_710x400xt

आज शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. आज शुरुआती ट्रेड में ही सेंसेक्स में करीब 185 अंकों की उछाल देखने को मिली है.एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 9082 पर खुला था और ओपनिंग के बाद निफ्टी करीब 52 अंक यानि 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 9080 के आसपास कारोबार कर रहा था. सुबह शुरुआती ट्रे़ड में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 100 अंक यानि 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 30,710 पर कारोबार कर रहा था.हैवीवेट शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली थी. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है. स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी जा रही है और इसके अलावा बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ ऊपरी लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

आज ऑयल एंड गैस शेयरों में भी बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है और बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में तेजी है और 31 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में हिंडाल्को 3.41 फीसदी ऊपर है और यूपीएल 2.41 फीसदी चढ़ा है. कोटक बैंक 1.78 फीसदी मजबूत है और टाटा मोटर्स 1.62 फीसदी की बढ़त पर है. आईसीआईसीआई बैंक 1.37 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो एमएंडएम 2.56 फीसदी गिरा है और बजाज फिनसर्व 2.04 फीसदी नीचे है. आईटीसी 1.93 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. टाइटन में 1.81 फीसदी की गिरावट बनी हुई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BPCL ने सिलेंडर बुकिंग के लिये एक नए व्हॉट्सएप बिजनेस चैनल की शुरुआत की। …..
Next: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास 28 साल बाद किये रामलला के दर्शन। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.