Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी सरकार का प्रवासी कामगारों के लिए एक और बड़ा तोहफा जानिए क्या है। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी सरकार का प्रवासी कामगारों के लिए एक और बड़ा तोहफा जानिए क्या है। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

लॉकडाउन की वजह से अन्य प्रदेशों से यूपी लौटे प्रवासी श्रमिकों व कामगारों के लिए सूबे की योगी सरकार एक और तोहफा देने जा रही है. अपने गांव लौट रहे आवासहीन प्रवासी कामगारों को आवास प्लस योजना के तहत प्राथमिकता के तौर पर घर उपलब्ध करवाया जाएगा. हालांकि प्रतिमाह की जगह अब प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को एक बार ही 1000 रुपए की सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी लौट रहे आवासहीन कामगारों के लिए आवास प्लस योजना के तहत घर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के प्रवासी कामगारों के लिए होगी. इसके तहत गांवों में पंजीकरण भी शुरू हो गया है. बता दें अब तक अलग-अलग राज्यों से प्रदेश में करीब 25 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगार यूपी लौटे हैं.

इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं. वापस लौटे इन परिवारों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने को अपना घर नहीं है. ऐसे में इन लोगों के सामने रहने की एक बड़ी समस्या है.ग्राम्य विकास आयुक्त रवीन्द्र नाईक ने बताया कि जिन आवासहीन प्रवासियों का आवास प्लस योजना के तहत पंजीकरण कराया गया है, उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही केंद्र सरकार से इस योजना के लिए चालू वर्ष का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा.उन्होंने बताया कि प्रवासियों के अलावा अब तक 54 लाख 31 हजार लोगों ने आवास प्लस योजना के तहत पंजीकरण करवाया है.इतना ही नहीं योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को एक बार 1000 रुपए का भुगतान करेगी. जिन्हें अभी तक भुगतान नहीं मिला है उनका ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं. बता दें इससे पहले सरकार ने प्रतिमाह 1000 रुपए मानदेय देने का ऐलान किया था.

Post navigation

Previous: सीएम उद्धव ठाकरे की मानसून को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों को दिए निर्देश। ….
Next: कांग्रेस नेता अलका लांबा की बड़ी दिक्क़त उन्नाव के बाद लखनऊ में भी FIR हुई दर्ज। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.