Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चलाई नई मुहीम। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली पुलिस ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चलाई नई मुहीम। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

लॉकडाउन में ढील के बाद से, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के मामले और भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिए दिल्ली पुलिस ने बुधवार ‘दो गज की दूरी है जरूरी’ कार्यक्रम की शुरुआत की. इस कार्यक्रम का आगाज़ जामा मस्जिद के पास से किया गया. जिसमें कागज की बनी जैकेट लोगों को दी गयी. इन जैकेट्स पर ‘दो गज की दूरी बनाय रखे’ लिखा था. दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट इस तरह के करीब 5 लाख जैकेट इस इलाके में लोगों को बांटेगी लोक डाउन में ढील मिलने के बाद बाज़ारों, सड़कों पर लगातार भीड़ बढ़ रही है. धीरे-धीरे ज़िंदगी पहले की तरह पटरी पर आ रही है. लेकिन इस बीच लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसी जरूरी नियमों को ना भूले.

इसलिए दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की. डीसीपी सेंट्रल संजय भाटिया ने बताया की वो सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में इस तरह की कागज की 5 लाख जैकेट लोगों में बटवाएँगे. जिससे लोग जागरूक रहे और अलर्ट भी दरअसल, निज़ाममुद्दीन के बाद दिल्ली का चांदनी महल इलाका सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर सामने आया था. यहाँ से पुलिस ने 102 जमातियों को बाहर निकाला था. जिनमें से 52 कोरोना पॉजिटिव आए थे. दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में वैसे भी काफी भीड़-भाड़ रहती है. इस इलाके में बेहद तंग गालियां हैं. इसलिए दिल्ली पुलिस ने इस मुहिम को शुरू किया है जिससे कि यहां के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना से निपटने के लिए जिलाधिकारियों के संग बैठक की। ….
Next: राजस्थान में आतंक मचाने के बाद UP पहुंचा टिड्डियों का दल यूपी सरकार ने की खास तैयारी। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.