Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान में आतंक मचाने के बाद UP पहुंचा टिड्डियों का दल यूपी सरकार ने की खास तैयारी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राजस्थान में आतंक मचाने के बाद UP पहुंचा टिड्डियों का दल यूपी सरकार ने की खास तैयारी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

पाकिस्तान से आये टिड्डी दल की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान को देखते हुए यूपी सरकार लगातार कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री से लेकर जिला स्तर के अधिकारी टिड्डियों से निकलने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दे रहे हैं. हालांकि यूपी और राजस्थान की सीमा के आसपास के ज़िलों में टिड्डियों का खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिड्डी दल से निपटने के निर्देश जारी किए हैं. इसके नियंत्रण के लिए टीमों का गठन भी किया गया है. मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने समीक्षा कर सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल से बचाव के लिए उचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश दिया है गठित टीमें टिड्डियों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर सम्बन्धित जिलों को आवश्यक सुरक्षात्मक निर्देश जारी कर रही हैं.

टिड्डियों द्वारा आक्रमण करने की स्थिति में एक साथ इकट्ठा होकर ढोल, नगाड़े, टीन के डब्बे, थालियां आदि को बजाते हुए शोर मचाने की एडवाइजरी भी जारी की गई है इससे पहले टिड्डी के प्रकोप को देखते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा की थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अफसरों को बचाव को लेकर निर्देश जारी हुए हैं.

टिड्डी से बचाव के लिए प्रबंधन अधिनियम के तहत खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों पर टिड्डी नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी टास्क फ़ोर्स कंट्रोल रुम स्थापित करने के निर्देश जारी हुए हैं. अग्निशमन विभाग की गाड़ियों समेत विभिन्न माध्यमों से टिड्डियों की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं. यूपी में ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को ख़ास एहतियात बरतने को कहा गया है.

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चलाई नई मुहीम। ….
Next: हरियाणा सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालो पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.