Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस के कारण अमेरिका ने तोड़ दिए WHO से सारे नाते,WHO को लेकर किया बड़ा एलान। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना वायरस के कारण अमेरिका ने तोड़ दिए WHO से सारे नाते,WHO को लेकर किया बड़ा एलान। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_5image_08_40_339626486trump-ll

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज हम डब्ल्यूएचओ के साथ अपने संबंधों को खत्म कर रहे हैं ट्रंप ने कहा, 40 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष का भुगतान करने के बावजूद डब्ल्यूएचओ पर चीन का नियंत्रण है, जबकि अमेरिका प्रति वर्ष 450 मिलियन डॉलर का भुगतान कर रहा है. WHO कोरोना को रोकने में शुरुआती स्तर पर नाकाम रहा, क्योंकि अब सुधार की जरूरत है इसलिए आज हम डब्ल्यूएचओ के साथ अपने संबंधों को खत्म कर रहे हैं ट्रंप ने कहा कि वह WHO को दिए जाने वाले फंड को अब पब्लिक हेल्थ की दिशा में काम करने वाले किसी और संगठन को देंगे. ट्रंप ने कहा, वर्षों से चीन की सरकार ने हमारे औद्योगिक रहस्यों को चुराने के लिए गलत तरीके से जासूसी की है. आज मैं हमारे राष्ट्र के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय अनुसंधान को बेहतर ढंग से सुरक्षित करने के लिए एक घोषणा जारी करूंगा और संभावित विदेशी जोखिमों के रूप में पहचाने जाने वाले चीन के कुछ विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दूंगा.

ट्रंप ने कहा, हांगकांग के खिलाफ चीनी सरकार का नया कदम उसकी साख को कम कर रहा है. यह हांगकांग के लोगों, चीन के लोगों और वास्तव में दुनिया के लोगों के लिए एक त्रासदी है.ट्रंप ने कहा, चीन ने अपने एक देश, दो सिस्टम के वादे को एक देश, एक सिस्टम से बदल दिया है. इसलिए अब मैं अपने प्रशासन को निर्देश दे रहा हूं कि हांगकांग को अलग और स्पेशल ट्रीटमेंट देने वाली नीतिगत छूटों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करें.उन्होंने कहा, हम हांगकांग के लिए ट्रैवल एडवाइजरी में संशोधन करेंगे उन्होंने कहा कि वुहान वायरस के चीन के कवर-अप ने इस बीमारी को पूरी दुनिया में फैलने की इजाजत दी, जिससे एक वैश्विक महामारी पैदा हुई, जिसने 1 लाख से ज्यादा अमेरिकी जीवन और दुनिया में लाखों लोगों की जान ले ली. चीनी अधिकारियों ने डब्ल्यूएचओ के प्रति अपनी रिपोर्टिंग के दायित्वों की अनदेखी की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी ने लिखा जनता के नाम अपना पत्र कहा सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहा भारत। ….
Next: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.