Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आयकर विभाग ने ITR फॉर्म में किए कुछ बड़े बदलाव,बिजली बिल से जुड़ी एक बड़ी जानकारी। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आयकर विभाग ने ITR फॉर्म में किए कुछ बड़े बदलाव,बिजली बिल से जुड़ी एक बड़ी जानकारी। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Prabhatkhabar_2020-05_0703e694-f1e8-437e-80fd-96f64ca4143c_income_tax

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर फॉर्म जारी कर दिए हैं. इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. अगर आप आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपके लिए ये खबर जानना जरूरी है आपको बता दें कि इस साल कोरोना संकट के कारण सरकार ने आयकर रिटर्न भरने के लिए 30 नवंबर 2020 तक का समय दिया है. इस लिहाज से आपके पास पूरे छह महीने हैं और आप आयकर रिटर्न भरने की तैयारी अच्छी तरह कर सकते हैं. आयकर विभाग ने फॉर्म में किए गए बदलाव के बारे में एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है.

इसके तहत हरेक आईटीआर फॉर्म में 30 जून को खत्म तिमाही के दौरान किए गए निवेश या खर्च की डिटेल देने के लिए अलग से जगह दी जाएगी और टैक्सपेयर्स को इसकी जानकारी देनी होगी.सभी आईटीआर फॉर्म में अब करदाताओं को चालू खाते, विदेश यात्रा और बिजली बिलों से जुड़ी कुछ नई जानकारी देने की जरूरत है. नए आईटीआर फॉर्म में टैक्स डिडक्शन का दावा करने के लिए अप्रैल और जून के बीच किए गए इन सभी निवेश और पेमेंट का विवरण भी आपको देना होगा.

ITR फॉर्म्स में हुए इन बदलावों को जानें :

1. क्या टैक्सपेयर ने पिछले एक साल के दौरान एक या एक से अधिक चालू खाते में 1 रुपये करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जमा की है तो उसे इसकी जानकारी देनी होगी.

2. क्या टैक्सपेयर ने विदेश यात्रा पर अपने या किसी दूसरे शख्स के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं तो इसकी भी जानकारी देनी होगी.

3. क्या आपने एक वित्त वर्ष में बिजली बिल के भुगतान पर 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं तो इसकी भी जानकारी देनी होगी.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1 लाख 90 हजार के पार,8392 नए केस……
Next: बड़ी खबर। … यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने EBLR में 0.40 फीसदी की कटौती की। ..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.