Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में कोरोना मरीजों का प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया एक वीडियो कहा सच्चाई सीएम के प्रचार से अलग। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी में कोरोना मरीजों का प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया एक वीडियो कहा सच्चाई सीएम के प्रचार से अलग। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

कोरोना वायरस महामारी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़ा कर रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो जारी किया है. ट्वीट में उन्होंने प्रयागराज के कोटवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिक्र किया है और आरोप लगाया है कि वहां मौजूद कोरोना मरीज सुविधाओं का बुरा हाल बयां कर रहे हैं. दरअसल वीडियो में कुछ लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. लोग पानी और खाने की समस्या को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक व्यक्ति ये भी कह रहा है कि हम जानवर हैं, हमें पानी तक नहीं मिल रहा है वीडियो जारी करते हुये प्रियंका गांधी ने लिखा है, जमीन की सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है.

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में इन सुविधाओं के हाल को सुधारना बहुत जरूरी है इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार-2 के एक साल के जश्न पर वार किया है.उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुसाइड के एक मामले को उठाते हुए यह कहा है कि हिन्दुस्तान में बहुत सारे लोग आज इसी तरह कष्ट में हैं. एक दुखद घटना में उत्तर प्रदेश के भानु गुप्ता ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी. उसने अपने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का हवाला दिया है कि काम बंद हो चुका है, लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है. यह शख्स खुद बीमार था और अपनी बीमार मां का भी इलाज कराना चाहता था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Unlock1 को लेकर सीएम केजरीवाल ने किये बड़े ऐलान कहा एक हफ्ते तक सील रहेंगे बॉर्डर और। ….
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट है कोरोना, हेल्थ वर्कर्स बिना वर्दी वाले सैनिक। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.