Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मानसून ने दी केरल में दस्तक, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी…
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मानसून ने दी केरल में दस्तक, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी…

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
kerela_1590995771_618x347

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का सीजन 1 जून से शुरू होगा.आज केरल के कई जिलों में भारी बारिश के साथ मानसून ने देश में अपनी हाजिरी दी है.वहीं विभाग ने अगले दो दिनों के लिए केरल के नौ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. वहीं अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनता जा रहा है. जो चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है. उम्मीद है दो दिनों में यह तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से टकरा सकता है. वहीं, केरल में मॉनसून के आगमन के बाद अब अगले 24 घंटों के लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश,दिल्ली सहित अन्य राज्यों में होगी भारी बारिश।

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है.आज राज्य में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई. भारत के मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय पर पहुंचने की बात कही थी. विभाग ने अनुमान लगाया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन 1 जून से शुरू होगा.वहीं मौसम विभाग ने केरल के नौ जिलों के लिए एक पीला अलर्ट भी जारी किया था. एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

केरल के आज विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई भारत मौसम विभाग के अनुसार, शहर में दिन के दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की उम्मीद है. वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने आज केरल के नौ जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संकट है कोरोना, हेल्थ वर्कर्स बिना वर्दी वाले सैनिक। …
Next: बड़ी खबर : पहले हुआ व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन अब लगा वॉशिंगटन में कर्फ्यू। ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.