Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : पहले हुआ व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन अब लगा वॉशिंगटन में कर्फ्यू। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

बड़ी खबर : पहले हुआ व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन अब लगा वॉशिंगटन में कर्फ्यू। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

अमेरिका में एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वाशिंगटन डी.सी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वाशिंगटन डी.सी की मेयर मूरियल बोसर ने कहा कि मिनियापोलिस की पुलिस हिरासत में एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद व्हाइट हाउस के बाहर रविवार रात को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर वह शहरव्यापी कर्फ्यू लगा रही हैं उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कर्फ्यू 31 मई रविवार रात 11 बजे से 1 जून सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस के समर्थन के लिए डी.सी. नेशनल गार्ड को भी बुलाया है। अमेरिका की राजधानी में फ्लॉयड की मौत के विरोध में रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ।

वाशिंगटन डीसी के चीफ ऑफ पुलिस पीटर न्यूजहैम ने कहा, ‘मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने शनिवार रात 17 लोगों को गिरफ्तार किया और विरोध-प्रदर्शन के दौरान 11 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं गौरतलब है कि एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने 25 मई को 46 साल के फ्लॉयड को उसकी गर्दन पर घुटना रखकर पकड़ा। इस दौरान वह बार-बार निवेदन कर कहता रहा, ‘मैं सांस नहीं ले सकता…प्लीज, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। मुझे छोड़ें।’ हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारी को थर्ड डिग्री देने और हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसून ने दी केरल में दस्तक, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी…
Next: महाराष्ट्र-गुजरात में चक्रवात निसर्ग का अलर्ट,कल सुबह तक मुंबई पहुंच सकता है तूफान। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.