Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस, 30 जून तक मानने होंगे ये नियम। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लखनऊ के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस, 30 जून तक मानने होंगे ये नियम। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. जबकि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5.0 को अनलॉक 1 नाम दिया है. इसके साथ सभी राज्‍य अपने अपने हिसाब से गाइडलाइंस जारी कर रहे हैं. इस कड़ी में उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी अपनी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, लेकिन सूबे की राजधानी को लेकर सरकार ज्‍यादा चिंतित और कुछ नए अपडेट के साथ लखनऊ के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं.लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने 30 जून 2020 तक के लिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं. नए अपडेट के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में समस्त गतिविधियां बंद रहेंगी, तो बफर जोन में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी. इसके अलावा सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है और एक जिले से दूसरे जिले भी बसों को जाने की छूट दे दी गयी है

साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे और बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा. वहीं, ऑटो, थ्री व्हीलर और टैक्सी को भी चलने की छूट होगी. इस दौरान केवल परमिट वाले वाहन ही सड़कों पर चलेंगे. जबकि सरकारी तय मानक के हिसाब से ही थ्री व्हीलर, ऑटो और टैक्सी में लोग बैठेंगे. यही नहीं, पंजीकृत और वैध बरात घर खोले जा सकेंगे. हालांकि शादी से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 296 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8361 हो गई है. जबकि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 222 लोगों की मौत हो चुकी है.हालांकि राहत की बात ये है कि राज्य में अब तक 5030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र-गुजरात में चक्रवात निसर्ग का अलर्ट,कल सुबह तक मुंबई पहुंच सकता है तूफान। …
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे CII के वार्षिक सत्र को करेंगे संबोधित। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 21 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.