Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेठी में पोस्टर लगने के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया जवाब …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अमेठी में पोस्टर लगने के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया जवाब …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Smriti-Irani

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पांचवे लॉकडाउन से जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर दौड़ता दिख रहा है. इस बीच यहां सियासत भी तेज हो गई है. इस बीच अमेठी में ‘लापता सांसद से सवाल’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें अमेठी की जनता की तरफ से सांसद स्मृति ईरानी से सवाल पूछे गए हैं. इस पोस्टर को महिला कांग्रेस ने भी ट्वीट किया है. इसमें लिखा है कि अमेठी ढूंढ रहा है अपनी लापता सांसद स्मृति ईरानी जी को. उधर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्म़ृति ईरानी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर जवाबी हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था. चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जा 8 महीने 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास. लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं. इस दौरान अपने क्षेत्र में?

लापता सांसद से सवाल’ के पोस्टरों में लिखा है कि अमेठी से सांसद बनने के बाद साल में 2 दिन महज कुछ घंटों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली सांसद आज कोरोना महामारी के दर्द से अमेठी की जनता त्रस्त है. हमने आपको टि्वटर के माध्यम से अंताक्षरी खेलते देखा है. सांसद होने के नाते अमेठी की जनता आपको ढूंढ़ रही है. यूं ही अमेठी की जनता को निराश्रित छोड़ देना यह दर्शाता है कि शायद अमेठी आपके लिए महज टूर हब है. क्या अब आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगीं?

उन्होंने आगे लिखा है कि लॉकडाउन में अमेठी में आपके नेताओं द्वारा जो वर्षों पुराना सपना दिखाया गया, गरीब जनता को उस मेडिकल कालेज का काम करवाया सीएम योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से. बताएं आज तक अमेठी के मेडिकल कालेज का एक बार भी अभिनंदन क्यूं नहीं किया? खुश नहीं क्या आप अमेठी के लिए?स्मृति ईरानी ने कहा कि ब्लॉक शाहगढ़, विधानसभा गौरीगंज में खम्भे पे काग़ज़ चिपकाया तो कम से कम अपना नाम तो लिख देते नीचे. इतना भी क्या शर्माना. कहीं ऐसा तो नहीं कि अमेठी को कंधा देने की शर्मनाक बात कहने वाले जानते हैं कि जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी?

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिस गेल ने अमेरिका में हो रहे नस्लभेद को लेकर दिया एक बड़ा बयान। …..
Next: अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान कहा। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.