Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम केजरीवाल ने कोरोना संक्रमितों को लेकर दिया बयान कहा दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सीएम केजरीवाल ने कोरोना संक्रमितों को लेकर दिया बयान कहा दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन #COVID19 रोगियों की चिकित्सा के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. दिल्ली सरकार ने इस महामारी को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं, घबराने की ज़रूरत नहीं है. अगर आपके परिवार का कोई सदस्य पॉजिटीव पाया जाता है, तो उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन हमने इतना इंतजाम किया हुआ है कि अगर आपके घर में कोई बीमार होता है तो उसके लिए बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू का इंतजाम किया गया है. आज हमारे पास 60731 बेड हैं, दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 2600 मरीज हैं, करीब 4100 बेड खाली पड़े हैं.

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा, लोगों को पता ही नहीं है कि किस अस्पताल में बेड खाली हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए हमने दिल्ली कोरोना ऐप जारी किया है. यह ऐप से आपको दिल्ली के किस प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में कितने बेड खाली हैं इसकी जानकारी देगा. यह ऐप दिन में दो बार सुबह 10 बजे और शाम को 6 बजे अपडेट होगा इससे पहले लॉकडाउन की अवधि का ज़िक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा था, मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि हम हमेशा के लिए लॉकडाउन नहीं कर सकते. आज कोई ये नहीं कह सकता कि 1 या 2 महीने लॉकडाउन और कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा. कोरोना रहेगा, और अगर कोरोना रहेगा तो इसका इलाज करने का इंतजाम करना होगा. हमारी सरकार इस समय कोरोना के मरीज़ों का इलाज करने के इंतजाम पर ध्यान दे रही है।

Post navigation

Previous: मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग इसको लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना कही ये बड़ी बात। …
Next: जम्मू-कश्मीर में ट्रांस्पोटर्स ने भूख हड़ताल शुरू,पुलिस ने लिया हिरासत में। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.