Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में ट्रांस्पोटर्स ने भूख हड़ताल शुरू,पुलिस ने लिया हिरासत में। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जम्मू-कश्मीर में ट्रांस्पोटर्स ने भूख हड़ताल शुरू,पुलिस ने लिया हिरासत में। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

यात्री किराए में 50 प्रतिशत की वृद्धि और बैंक सहित दुसरे ऋणों पर ब्याज को माफ करने जैसी मांगों को लेकर मंगलवार से जम्मू में ट्रांसपोर्टर भूख-हड़ताल पर बैठ गए. वहीं प्रशासन ने भी अपने रुख में सख्ती दिखाते हुए भूख-हड़ताल पर बैठे ट्रांस्पोटर्स को हिरासत में ले लिया.लॉकडाउन के चलते पिछले करीब दो महीने से अधिक समय से अपने करीब 75000 वाहन बंद करके बैठे जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्टर अब प्रदेश सरकार के खिलाफ आर या पार की लड़ाई के मूड में हैं. ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले इन ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार से दो दिन की भूख-हड़ताल शुरू की. एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर के मुताबिक ट्रांसपोर्टर अब घर में भूखा मरने के बजाये सड़कों पर मरने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि अगर अगले दो दिनों तक उनकी मांगों विचार नहीं किया गया तो वो प्रदेश में चलने वाले सभी पेट्रोल, डीजल और गैस के टैंकरों को भी बंद कर देंगे. उनके मुताबिक अगर इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो उसके अगले दो दिन के बाद ट्रांसपोर्टर अपनी सभी गाड़ियां सड़कों पर ले आएंगे और सड़कों को सील कर देंगे. वजीर ने धमकी देते हुए दावा किया कि अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों का निपटारा नहीं किया तो वो अपनी गाड़ियों को आग के हवाले कर देंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के पैकेज पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उस पैकेज में ट्रांसपोर्ट की कोई सुध नहीं ली गई. वहीं प्रशासन ने भी ट्रांस्पोटर्स के खिलाफ सख्ती दिखते हुए भूख हड़ताल पर बैठे सभी ट्रांस्पोटर्स को हिरासत में ले लिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम केजरीवाल ने कोरोना संक्रमितों को लेकर दिया बयान कहा दिल्ली में मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। …
Next: मुंबई और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट,चक्रवाती तूफान निसर्ग ने पकड़ी रफ्तार। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.