Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए उठाया बड़ा कदम। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए उठाया बड़ा कदम। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के बीच गैर प्रांतों में मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर अपने घरों को लौट आए हैं. घर लौटे मजदूरों के पास काम नहीं है जिसकी वजह से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. मजदूर कामकाज के लेकर परेशान चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने का वादा किया है जिसके तहत गोंडा में 5 हजार 500 प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है गोंडा में प्रवासी मजदूरों के 4870 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं. मनरेगा में लोगों को रोजगार मिलने से प्रवासी मजदूरों के परिवार का भरण-पोषण आसानी से हो सकेगा. मनरेगा के तहत तालाबों की सफाई सहित अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं

और प्रवासी मजदूर गांव में रोजगार पाकर खुश हैं. उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से अपने घर पहुंचे हैं. रोजी-रोटी का संकट था, अब मनरेगा के तहत काम मिल गया है इससे घर का भरण पोषण होगा.वहीं, पूरे मामले पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि बहुत सारे प्रवासी मजदूर जिले में वापस आए हैं. गोंडा से बहुत से लोग बाहर काम करते हैं. इनके गांव में वापस आने से रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी. सरकार के ज्यादा से ज्यादा लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर उनको रोजगार देने की कोशिश की है. करीब 4870 जॉब कार्ड नए बने हैं. आज के समय में करीब 5000 से अधिक प्रवासी मजदूर मनरेगा के तहत कार्यों में लगे हुए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार की पहल डेयरी किसानों को दो महीने के अंदर मिले किसान क्रेडिट कार्ड। ….
Next: UP में मेरठ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा। ….

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.