Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP में मेरठ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

UP में मेरठ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
suresh-khanna-meerut-1

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले. चिंता की बात ये है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को यहां दौरा करने आये थे. इस बीच खबर है कि मंत्री जी पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. सोमवार को जिले के दौरे के वक्त सुरेश खन्ना मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के होल्डिंग एरिया में गये थे. इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गये हैं. यही नहीं मंत्री के साथ दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला भी थे. इसके अलावा भाजपा प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा भी मंत्री जी के साथ थे. मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में ये मरीज भर्ती थे

मेरठ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को 15 और नए केस सामने आने से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा 458 तक पहुंच गया है। मेरठ में कल एक महिला की मौत हो गई और बांद में जांच की गई तो महिला कोरोना पॉजिटिव निकली. पूर्वा इलाही बक्श ब्रह्मपुरी इलाके की रहने वाली थी. जनपद में अबतक 28 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत हो चुकी है. जिले के युग हॉस्पिटल स्टाफ के 6 लोग संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा यहां औसड़ा हाउस के एक मरीज के घर के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित निकले. वहीं शिवलोक पूरी, कंकरखेड़ा, अहमदनगर से एक-एक मरीज़ मिले शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डा. राजकुमार ने पुष्टि करते हुये बताया कि 324 मरीज़ अबतक इलाज के बाद डिस्चार्ज हुये हैं। 106 एक्टिव केस हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सरकार ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए उठाया बड़ा कदम। ….
Next: आगरा में 70 दिनों बाद बाजारों में चहल पहल देखने को मिली,तीन शिफ्ट में खुलेगी दुकाने। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.