Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा में 70 दिनों बाद बाजारों में चहल पहल देखने को मिली,तीन शिफ्ट में खुलेगी दुकाने। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आगरा में 70 दिनों बाद बाजारों में चहल पहल देखने को मिली,तीन शिफ्ट में खुलेगी दुकाने। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
b-aa-l-l-l_1590602607

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर कोरोना संक्रमण की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित है. लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के बाद अनलॉक वन में आगरा को भी रियायतें मिली हैं. इसके तहत कोरोना के चलते बंद चल रहे मार्केट 73 दिन बाद आज से खुलेंगे. बाजारों को तीन शिफ्टों में सात घंटे के लिए खोला जाएगा. हर एक बाजार कमेटी ने अपनी जरूरत के अनुसार अफसरों के साथ मीटिंग करके ये तय कर लिया है कि उसे कौन सी शिफ्ट चाहिए. हर बाजार में सम-विषम का फार्मूला रहेगा. सप्ताह में बाजार छह दिन खुलेंगी लेकिन कोई भी दुकान तीन दिन से ज्यादा नहीं खुल पाएगी.

तीन दिन दायीं ओर की खुलेंगी और तीन दिन बायीं ओर की. बाजार आज से खोलने के लिए डीएम ने निर्देश जारी किए थे. एक-एक घंटे के अंतराल से बाजार खुलेंगे और बंद होंगे बाजार खुलने में कौन सी दुकानें कब और किस समय खुलेंगी ये थाना कमेटियां और व्यापारियों ने मिलकर तय किया है. शहर में 15 थाना कमेटियां बनी हैं. ये शिफ्ट इस प्रकार होंगी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक और तीसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: UP में मेरठ के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा। ….
Next: शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली सेंसेक्स 284 अंक ऊपर चढ़कर। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.