Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली सेंसेक्स 284 अंक ऊपर चढ़कर। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली सेंसेक्स 284 अंक ऊपर चढ़कर। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
568891-share-up

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और लगातार छठे दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. सेंसेक्स में आज जोरदार तेजी दर्ज की गई और निफ्टी ने एक बार फिर 10,000 का स्तर शुरुआती कारोबार में ही पार कर लिया था. दिन भर बाजार में तेजी के साथ ही ट्रेड देखा गया.आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 284.01 अंक यानी 0.84 फीसदी की उछाल के साथ 34,109.54 पर जाकर बंद हुआ है औरल एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 82.45 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 10,061.55 पर जाकर बंद हुआ है.आज के कारोबार में निफ्टी के 34 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ

और 16 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है आज के कारोबार में चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एमएंडएम 5.43 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ. बजाज फाइनेंस 3.15 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 3.11 फीसदी की उछाल पर बंद हुए. नेस्ले में 2.68 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 2.61 फीसदी की मजबूती पर ट्रेड क्लोज हुआ.गिरने वाले शेयरों की बात करें तो जी लिमिटेड 2 फीसदी टूटा और एनटीपीसी 1.96 फीसदी की कमजोरी पर बंद हुआ. भारती इंफ्राटेल 1.95 फीसदी गिरा और विप्रो 1.74 फीसदी फिसला है. इंडसइंड बैंक में 1.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा में 70 दिनों बाद बाजारों में चहल पहल देखने को मिली,तीन शिफ्ट में खुलेगी दुकाने। …
Next: यूपी में आज शाम मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.