Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में आज शाम मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी में आज शाम मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_04_2020-weather_20199526

उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों और उनके आसपास के इलाकों में आज शाम 6 बजे तक 3 घंटे आंधी-पानी की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, जालौन, औरैया, उन्नाव, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और बरेली जिलों व आसपास के इलाकों में आंधी-पानी की आशंका है. यहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश हो सकती है दरअसल अरब सागर में उठे चक्रवात निसर्ग का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल सकता है. अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से तीन दिन तक लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. बुधवार को आंशिक बादली छाई रहेगी और बारिश भी हो सकती है.

गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि तराई व मध्य यूपी के क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उन्होंने बताया कि तूफ़ान अपने साथ जो नमी लेकर आएगा, उसके कारण बारिश के हालात बन रहे हैं.अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तट से टकराया. इस दौरान तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. तटीय इलाकों को खाली करवाया गया है. गुजरात और महाराष्‍ट्र के संभावित खतरे वाले स्‍थानों से करीब 1 लाख लोग सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाए जा रहे हैं. मछुआरों को समुद्र में न जाने और बंदरगाहों से चेतावनी संकेत देने को कहा गया है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली सेंसेक्स 284 अंक ऊपर चढ़कर। …..
Next: एकता कपूर वेब सीरीज ‘XXX: अनसेंसर्ड 2’ को लेकर थी सुर्खियों में,अब मिली राहत की खबर। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.