Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • LIC एजेंट से 22 लाख लूटने वाले बदमाश को अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

LIC एजेंट से 22 लाख लूटने वाले बदमाश को अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images

अलीगढ़ में एक जून को समद रोड पर एलआईसी की कैश वैन से हुई लूट के आरोपी बदमाशों को आज पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बरोला के पास सुबह तड़के पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत हुई. इस दौरान दो बदमाशों के गोली लगी है. जबकि दो बदमाश फरार हैं. ये सभी बदमाश एलआईसी की कैश वैन से हुई लूट में शामिल थे. पुलिस ने इनके पास मौजूद बैग से करीब छह लाख चौबिस हजार रुपये बरामद किये हैं. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान लूट की पूरी घटना का खुलासा करेगी दरअसल एक जून को दो बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी की कैश वैन से करीब 22 लाख की लूट की थी. घटना उस समय हुई थी जब एलआईसी एजेंट रजत एक बैग में कैश लेकर गाड़ी में ही रखने जा रहा था कि बदमाश अचानक पीछे से आए और उन्होंने उसके बट मारकर बैग छीनकर बाइक पर फरार हो गए. दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

तत्काल मौके पर एसएसपी, डीआईजी सहित तमाम आला अधिकारी पहुंच गये. उसके अगले दिन एडीजी जोन आगरा अजय आनंद ने भी मामले में पहुंचकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे. इस लूट कांड को खोलने के लिए अलीगढ के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की 8 टीमें पीछे लगाई गई थी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के बदमाश बदमाश सिविल लाइन क्षेत्र के बरोला के पास होकर कही जा रहे हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया. बदमाश दो बाइक पर थे और उन्होंने खाली पड़े मैदान की तरफ बाइक दौड़ा दी. पुलिस ने पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी. इसमें दो बदमाशों की गोली लग गई जबकि उनके दो साथी फरार हो गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड में कोरोना का फूटा कहर एक दिन में 52 नए मामले आये सामने। ….
Next: बिहार में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 4000 के पार 25 लोगों की गई जान। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.