Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्र सरकार ने होटल और धार्मिक स्थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

केंद्र सरकार ने होटल और धार्मिक स्थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर आठ जून से होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, धार्मिक स्थल आदि खोलने की इजाजत दे दी है जिसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है मंत्रालय ने कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, होटल एवं हास्पीटलिटी सेवाओं, रेस्टोरेंट तथा माल के संचालन के लिए पांच अलग-अलग एसओपी जारी किये हैं। सभी में जो कामन प्रावधान किए गए हैं, उनमें छह फीट की दूरी, मास्क पहनना अनिवार्य, प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग करना, आरोग्य सेतु एप शामिल हैं।

ऑफिस के लिए बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करने को कहा गया है। संक्रमित के संपर्क में आने पर सिर्फ हाई रिस्क कांटेक्ट को ही 14 दिन के क्वारंटाइन में भेजने का प्रावधान किया है। लो रिस्क वाले कांटेक्ट ऑफिस में काम करने की अनुमति होगी लेकिन 14 दिन तक उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर भी सेनेटाइजर का इंतजाम करना होगा। साथ ही सामाजिक दूरी बनानी होगी। जूतों को अलग रखने के इंतजाम करने होंगे। वे एक साथ एक जगह पर नहीं रखे जाएंगे। मूर्तियों को छूने की मनाही होगी।

मॉल, होटलों एवं अन्य हास्पीटलिटी सेवाओं के लिए भी इसी प्रकार के प्रावधान किये गये हैं। खरीददारी करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। माल की जिम्मेदारी होगी कि वह भीड़ को नियंत्रित करे। होटल, मॉल आदि में सिर्फ स्वस्थ लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। प्रवेश, एंट्री अलग-अलग द्वारों से होगी। होटल में भोजन के लिए रूम सर्विस अपनाने की सलाह दी गई है। बुफे से बचने की सलाह दी गई है। सभी स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक ऑडियो-विजुअल जारुकता संदेश देने के इंतजाम भी करने होंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का 90 साल की उम्र में मुम्बई में हुआ निधन। ….
Next: तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज,आज UP के जिलों में कई जगह भारी बारिश की संभावना। …

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.