Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज,आज UP के जिलों में कई जगह भारी बारिश की संभावना। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज,आज UP के जिलों में कई जगह भारी बारिश की संभावना। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर और अमरोहा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा बारिश की संभावना वाले जिलों में गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि शामिल हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार से सटे जिलों में बारिश का अनुमान है.

पिछले दो-तीन दिनों से जारी आंधी बारिश की वजह से प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया गया है. चुर्क जहां की तापमान काफी ऊपर चला जाता है, वहां तो 30 डिग्री के नीचे तापमान दर्ज किया गया है. रात और दिन दोनों के ही तापमान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 4 जून को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नजीबाबाद में दर्ज किया गया 35 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम तापमान चुर्क में दर्ज किया गया 28.6 डिग्री सेल्सियस.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार ने होटल और धार्मिक स्थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी। ..
Next: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 2 लाख के पार। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.