Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में फिर कोरोना विस्फोट,लखनऊ में कोरोना के 13 नए मरीज मिले। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ में फिर कोरोना विस्फोट,लखनऊ में कोरोना के 13 नए मरीज मिले। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
1587720063_lucknow-coronavirus

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर में 13 नए मरीज मिले हैं। जिसमें 10 मल्हौर निवासी हैं। यह एक ही परिवार के सदस्य व किराएदार हैं। तीन मरीज जीआरपी के जवान हैं। उधर, बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक का निधनहो गया। उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था। पीजीआइ में दिखाना चाह रहे थे। दिखाने से पहले कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीती रात उनका निधन हो गया। बताया जा रह है कि उनका बेटा भी पॉजिटिव है। जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, एक सुल्तानपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन इसे लखनऊ में नहीं जोड़ा जाएगा सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मरीज सुल्तानपुर का था, इसलिए उसे राजधानी में काउंट नहीं करेंगे। बलरामपुर के निदेशक की मौत पर कहा कि उनकी मौत हुई है। वो कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। डेथ ऑडिट के बाद यह क्लियर होगा कि मौत क्यों हुई।

क्योंकि मौत के अन्य कारण भी हो सकते हैं संक्रमित मिली पीजीआइ की संविदा कर्मी बालागंज क्षेत्र में रहती है। पीजीआई पहुंचने पर उसमें बुखार, जुकाम के लक्षण मिले। ऐसे में डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी। लैब में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदिरा नगर के पानी गांव में एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। अलीगंज सेक्टर-ई में मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। यह तीनों इलाके नए हैं। ऐसे में क्षेत्र में हड़कंप है। वहीं गोमतीनगर के विभूति खंड के एक आपर्टमेंट में निवासी पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मरीज के प िरवारजनों व संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा गोमती नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती बनारस निवासी मरीज में संक्रमण पाया गया। इसके अलावा लोहिया संस्थान में दिखाने आए मऊ निवासी 55 वर्षीय हृदय रोगी में कोरोना की पुष्टि हुई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजौरी जिले की कालाकोट के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया…
Next: उर्वशी रौतेला को सता रही है Beach की याद तो शेयर की फोटो। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.