Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रोहित शर्मा ने शिखर धवन के बारे में सुनाया मजेदार किस्सा। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

रोहित शर्मा ने शिखर धवन के बारे में सुनाया मजेदार किस्सा। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
1666a-15595637633289-500

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन मैदान से बाहर अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मैदान में भी कई बार वो बैटिंग के अलावा अपनी हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. ऐसा ही एक वाकया 5 साल पहले हुआ था, जिसके बारे में धवन के ओपनिंग जोड़ीदार रोहित शर्मा ने खुलासा किया है.भारतीय क्रिकेट की सबसे बेहतरीन ओपनिंग जोड़ियों में से एक रोहित और धवन लगभग 7 साल से एक साथ बैटिंग के लिए क्रीज पर उतर रहे हैं. ऐसे में दोनों के पास एक-दूसरे से जुड़े कई मजेदार किस्से हैं. रोहित ने एक ऐसी ही घटना के बारे में बताया, जिसने उन्हें हैरानी में डाल दिया था उस घटना को याद करते हुए रोहित ने कहा, 2015 में हम बांग्लादेश में खेल रहे थे. मैं पहली स्लिप में खड़ा था और धवन तीसरी स्लिप में था. फिर अचानक वह जोर-जोर से गाना गाने लगा. गेंदबाज रनअप ले चुका था.

रोहित ने साथ ही कहा कि धवन को इस तरह देखकर सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे थे. रोहित ने कहा, तमीम इकबाल बैटिंग कर रहा था और वो डर गया कि ये आवाज कहां से आ रही है. हो सकता हैअभी बताने में इतना मजा नहीं आ रहा है लेकिन जब यह मैदान पर हुआ था तो हम सभी जोर से हंसने लगे थे रोहित ने ये बात टेस्ट टीम में अपने ओपनिंग पार्टनर मयंक अग्रवाल के साथ बीसीसीआई की वीडियो सीरीज ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ के दौरान कही. इस चैट में उनके साथ शिखर धवन भी मौजूद थे. धवन ने खुद वो गाना गाकर सुनाया भी. बीसीसीआई ने ये वीडियो ट्वीट किया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस,लॉकडाउन के कारण सरकार ने किया दिवाला कानून में संशोधन। …
Next: चीन-भारत के विदेश मंत्रालय के बीच बैठक,तनाव कम करने पर राजी हुए दोनों देश। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.