Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुष्मिता सेन की डेब्यू वेब सीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सुष्मिता सेन की डेब्यू वेब सीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की डेब्यू वेब सीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर में एक्ट्रेस काफी स्ट्रांग और पॉवरफुल दिखाई दे रही हैं. इनका ये लुक और किरदार आपने अबतक किसी भी फिल्म में नहीं देखा होगा. सुष्मिता ने पांच साल से ज्यादा के वक्त के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस सीरीज में वह आर्या नाम की एक महिला का किरदार निभा रही है. वह तीन बच्चों की मां है और एक बिजनेसमैन की पत्नी हैं सीरीज में सुष्मिता के पति का किरदार चंद्रचूर सिंह निभा रहे हैं, जिन्हें दिन दहाड़े गोली मार दी जाती ही. सुष्मिता अपने पति के मेडिसिन बिजनेस को संभालती है और अपने तीनों बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सबकुछ करती हैं. फिल्म की कहानी उस वक्त और इंटरेस्टिंग हो जाती है, जब कठिन परिस्थितियों से लड़ती हैं. लगातार मिल रही धमकियों सहित अपने पति के बिजनेस पार्टनर से लेकर पुलिस की जांच तक वह इन सबसे काफी चतुराई से डील करती हैं.

फिल्म ‘नीरजा’ के डायरेक्टर राम माधवानी ने इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है. आर्या एक महिला की मजबूत इच्छाशक्ति और संरक्षण की कहानी है. ट्रेलर देखकर लगता है कि वेब सीरिज में कई इंटरेस्टिंग ट्विस्ट भी हैं. इस वेब सीरिज में सुष्मिता सेन और चंद्रचूर सिंह के अलावा सिकंदर खेर, एलेक्स ओनेल, नमित दास, मनीष चौधरी, विर्ती वघानी और विरेन वाजिरानी हैं. सुष्मिता सेन एक्टिंग में कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने वेब सीरीज के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए. इससे पहले उन्होंने आर्या के कैरेक्टर के बारे में बताया.

Post navigation

Previous: चीन-भारत के विदेश मंत्रालय के बीच बैठक,तनाव कम करने पर राजी हुए दोनों देश। …
Next: नोरा फतेही ने वीडियो शेयर कर कहा की साल 2020 को गाली की तरह करेंगी यूज। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.