Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कम नहीं हो रहे हैं मामले,वायरस संक्रमण मामले में दुनिया का पांचवा देश बना भारत। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

भारत में कम नहीं हो रहे हैं मामले,वायरस संक्रमण मामले में दुनिया का पांचवा देश बना भारत। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत शनिवार को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया. अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं. इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नये मरीज सामने आये और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है. देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गये जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गयी. देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोरा फतेही ने वीडियो शेयर कर कहा की साल 2020 को गाली की तरह करेंगी यूज। ….
Next: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से होगी बहस, e-Mail आईडी की जारी। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.