Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर भारत के विभिन्न भागों में तापमान में वृद्धि 40 डिग्री के पार। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में तापमान में वृद्धि 40 डिग्री के पार। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को दिल्ली का तापमान 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा आर्द्रता का स्तर 38 से 86 के बीच रहा हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा

उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग ने अपने अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्कआउट करने के लिए अब सड़क पर निकली मल्लिका शेरावत। …
Next: अचानक क्यों महंगा होने लगा पेट्रोल-डीज़ल,पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आई तेजी। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.