Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कान्स में ऐश्वर्या ने किया था एक ऐसा काम हुई थी वहावाई,वायरल हो रही ये तस्वीर। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कान्स में ऐश्वर्या ने किया था एक ऐसा काम हुई थी वहावाई,वायरल हो रही ये तस्वीर। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images (4)

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी खूबसूरत, डांस और एक्टिंग के साथ साथ उनका शालीन व्यवहार फैंस के बीच उन्हें कही ज्यादा खास बना देता है. अब एक बार फिर से ऐश्वर्या की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये तस्वीरें है कान्स फिल्म फेस्टिवल की. कान्स में ऐश्वर्या अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर को खूब सुर्खियों में रही लेकिन अब उनका ये बेहद खास अंदाज फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन हना हुआ है.

बता दें कि ऐश्वर्या की ये तस्वीरें साल 2010 की है. इस दौरान ऐश्वर्या ने जैसे ही व्हीलचेयर पर बैठे फोटोग्राफर को देखा तो उनके हौंसले को सलाम करने के लिए ऐश्वर्या ने उन्हें खास अंदाज में पोज दिए. इतना ही नहीं ऐश्वर्या उनके पास गई और बेहद खूबसूरत वेस्टर्स अंदाज में उन्हें ग्रीट किया. ऐश्वर्या को देखकर वहां वीलचेयर पर बैठे फोटोग्राफर से रहा नहीं गया और उन्होंने ऐक्ट्रेस की तरफ हाथ बढ़ा दिया. खूबसूरत ऐश्वर्या के हाथों को उस फोटोग्राफर ने चूम लिया और यह तस्वीर वहां मौजूद हर कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने इस अंदाज की खूब तारीफें हो रही हैं.

इस दौरान ऐश्वर्या राय ने बल्के पर्पल कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था. आपको बता दें कि ऐश्वर्या कान्स के सबसे मशहूर चेहरों में से हैं जो हर साल इस फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंचते हैं. इसके साथ ही हर साल फैंस को ऐश्वर्या के कान्स लुक का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है.

आपको बता दें कि कान्स में ऐश्वर्या को उनके एक एक्सपेरिमेंट के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था. दरअसल. ऐश्वर्या पर्पल लिप्सटिक लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंची थी. उनका ये लुक फैंस को नहीं भाया जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हुई थी. इसपर ऐश्वर्या ने कहा था, “मैंने अपनी मर्जी से ऐक्टिंग को बतौर करियर चुना है. मैं फैशन का लुत्फ उठाती हूं… उसे कला की तरह लेती हूं… और इसके अलावा मेरी अपनी जिंदगी और परिवार भी है. मैं अलोचनाओं पर ध्यान नहीं देती. मैं इन सबसे तनाव में नहीं आती, यह सब मुझे बेचैन नहीं करता, मैं काफी प्रफेशनल हूं.”

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं. ऐश्वर्या ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है. उपन्यास के नाम से ही बनने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन समेत विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन और जयम रवि जैसे हिंदी और दक्षिण सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम कर रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्ट्रेस बेनाफ्शा सूनावाला ने शेयर की टॉपलेस फोटो हुआ बवाल। ….
Next: कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग को किया सील। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.