Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दक्षिणी चीन में बाढ़ से हजारों घर डूबे कोरोना महामारी के बाद चीन में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

दक्षिणी चीन में बाढ़ से हजारों घर डूबे कोरोना महामारी के बाद चीन में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
dozens-killed-as-south-china-hit-by-floods-and-rainstorms-1591862464-5821

कोरोना महामारी की आफत के बाद अब चीन में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. दक्षिण और मध्य चीन में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ से हालात बेहद खराब बनी हुई है. दक्षिणी चीन का एक बड़ा क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है. हजारों घर डूब गए. लाखों लोगों को अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा. करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. अलग-अलग इलाकों में दर्जनभर लोगों के मारे जाने की भी खबर है सूत्रों से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण और मध्य चीन में 15 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं. 2 लाख से ज्यादा लोगों को आपातकालीन हालात में शरणस्थल भेजा जा चुका है. बाढ़ से करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है. 1000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए. दक्षिणी चीन के गुआंगशी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां 6 लोगों की मौत और एक शख्स के गायब होने की खबर है. हुनान में 7 की मौत और 1 शख्स गायब है.

आने वाले दिनों में दक्षिण चीन में और भारी बारिश होने का अनुमान है. पूरे देश में राहत और बचाव कार्य के लिए टीम भेजी जा चुकी है. ये दल बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं.दक्षिण चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में बाढ़ से जूझना पड़ता है. पिछले साल भी यहां भयानक बाढ़ आई थी और भारी तबाही मचाई थी. बाढ़ से 9300 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. करीब 3.50 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था. बाढ़ से 61 लोगों की मौत भी हुई थी. चीन में सबसे विनाशकारी बाढ़ साल 1998 में आई थी. तब भारी बारिश और बाढ़ से 2000 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लाख घर डूब गए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर -उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में लगेंगे रेल कोच कोविड केयर सेंटर। …..
Next: जीएसटी कलेक्शन में आई कमी,जीएसटी काउंसिल की बैठक होगी आज। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.