Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला कोरोना योद्धाओं को मिलेगी विशेष छूट। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला कोरोना योद्धाओं को मिलेगी विशेष छूट। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2ed339d7a95c1f1075d1f67fca8bd7761709b05ba5c1be593d9f4b6c97b8ff12

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में जुटे ‘योद्धाओं’ को सम्मानित करने के लिए खास योजना लेकर आई है. कंपनी इन ‘कोरोना योद्धाओं’ को उनके नए वाहन पर विशेष छूट समेत अन्य सुविधाएं भी देने जा रही है. कंपनी ने इससे पहले भी स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता के लिए वेंटिलेटर और पीपीई किट जैसे अहम सामान उपलब्ध कराए थे.कंपनी ‘कोरोना योद्धाओं’ के लिए नए वाहनों पर 66,500 रुपये तक की छूट दे रही है. इसके साथ ही अलग-अलग तरह की फाइनेंस स्कीम भी पेश की गई है, जिससे इन लोगों को अपने लिए नया वाहन खरीदने का अनुभव अच्छा और आसान रहे.

कंपनी के विशेष ऑफरों में ‘बाय नाओ, पे लेटर’ की योजना भी है. इसके तहत अभी वाहन खरीदने पर 2021 में उसका भुगतान किया जा सकता है. इसके अलावा ईएमआई पर भी 90 दिनों की राहत का विकल्प रखा गया है इसके अलावा ऐसे ‘कोरोना योद्धाओं’ के लिए 100 फीसदी ‘ऑन रोड’ फाइनेंसिंग की योजना भी कंपनी की ओर से शुरू की गई है. वहीं डॉक्टरों के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है. ऐसे सभी ग्राहक कंपनी की किसी भी नजदीकी डीलरशिप में जाकर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मी, सरकारी कर्मचारी, रेलवे-एयर स्टाफ और मीडियाकर्मी तक महिंद्रा की इस खास योजना का लाभ ले सकेंगे. कंपनी अपने सभी मॉडलों पर ये स्कीम लागू कर रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एली अबराम का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। ….
Next: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत पर सुनवाई आज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.