Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर कोरोना संकट को देख बिहार में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज शिक्षा मंत्री ने कही यह बात। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर कोरोना संकट को देख बिहार में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज शिक्षा मंत्री ने कही यह बात। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

बिहार में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच राज्य के शिक्षण संस्थान फिलहाल नहीं खोले जाएंगे. सूबे में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर जहां 6000 के पास पहुंच गई है, वहीं 35 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सरकार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए फिलहाल बिहार में शैक्षणिक संस्थान नहीं खोले जाएंगे.

कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक करेगा, जिसमें इस बात का फैसला लिया जा सकता है कि बिहार में शिक्षण संस्थान यानी स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अभिभावकों छात्रों और संस्थान के निदेशकों से सुझाव मांगे गए थे, जिसमें से अधिकांश सुझाव संस्थान खोलने की सहमति देने लायक नहीं थे. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलहाल शिक्षण संस्थानों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है मालूम हो कि बिहार में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से स्कूल, कॉलेज समेत निजी शिक्षण संस्थान भी पूर्णत: बंद हैं. इसका खामियाजा जहां एक तरफ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में उठाना पड़ रहा है तो वहीं संस्थानों को भी आर्थिक किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संकट काल के बीच अब US के बाद भारतीय बाजार में हाहाकार। ….
Next: करीना कपूर तैमूर अली खान को एक्टर नहीं बनाना चाहती तो क्या चाहती है ??

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.