Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम ले सकता है करवट मुंबई में रंग दिखा सकता है मानसून 48 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मौसम ले सकता है करवट मुंबई में रंग दिखा सकता है मानसून 48 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
D15914302195edb4c4b24cf39.80427706

मानसून के आज मुंबई में पूरी तरह से अपना रंग दिखाने की उम्मीद है. लंबे इंतजार के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने गुरुवार को गोवा और महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है. अगले 2 दिनों में यानी आज से इसके तेजी से और आगे बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है मौसम विभाग का अनुमान है कि 13-14 जून तक मुंबई में भारी बरसात लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा, अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. भारी वर्षा की चेतावनी जारी की जाती है. तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई.

यह जिला महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है होसलीकर ने आगे कहा कि अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है. इधर, पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मानसून-पूर्व वर्षा हुई है. इस बीच सीएम ने किया फ्लड वार्निंग सिस्टम का डिजिटल उद्घाटन. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित किए गए नए एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली का डिजिटल उद्घाटन किया उद्घाटन के बाद ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, महाराष्ट्र को चक्रवाती तूफान के बारे में दो तीन दिन पहले चेतावनी मिल गई थी, इसलिए राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकी जिससे किसी की जान नहीं गई उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर :राजधानी लखनऊ का निरालानगर बना नया हॉटस्पॉट। ….
Next: प्रतापगढ़ :योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.