Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना काल में गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके, 5.5 तीव्रता। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना काल में गुजरात के राजकोट में भूकंप के तेज झटके, 5.5 तीव्रता। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
earth-quake-jpg_710x400xt

कुछ ही मिनटों के भीतर गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भूकंप से दहशत फैल गई है। गुजरात के राजकोट में रात 8.13 मिनट पर 5.5 तीव्रता का भूंकप आया है। भूकंप का केंद्र राजकोट से 122 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में बताया गया है। बताया जा रहा है कि झटके कच्छ, सौराष्ट्र और अहमदाबाद में भी महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुछ ही देर बाद रात 8 बजकर 35 मिनट पर जम्मू कश्मीर के कटरा में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप आया है गुजरात के राजकोट में धरती हिलते ही लोग घरों के बाहर निकले। लोगों ने बताया कि झटके काफी तेज थे और कई सेकंड तक वह इसे महसूस करते रहे। हालांकि, अभी तक भूकंप की वजह से कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भूकंप के तुरंत बाद राजकोट, कच्छ और पाटन जिले के कलेक्टरों से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है। सीएम कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

गुजरात में भूकंप से लोगों के 2001 के जख्म हरे हो जाते हैं, जब 26 जनवरी के दिन सुबह आए भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे। कई शहर, कस्बे और गांव मलबे के ढेर में बदल गए थे। उस दिन भूकंप का केंद्र कच्छ में था और तीव्रता 6.9 थी दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में बीते एक-डेढ़ महीनों के दौरान एक दर्जन से अधिक छोटे भूकंप आए हैं। कोरोना संकट के बीच जब अधिकतर लोग घरों में थे तो बार-बार भूकंप के झटकों ने चिताएं बढ़ाईं लेकिन भूकंप विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे भूकंप से ज्यादा खतरा नहीं है बल्कि ये बड़े भूकंप के खतरे को कम कर सकते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत का हुआ निधन। …..
Next: शाहिद अफरीदी की रिपोर्ट पॉजिटिव फैंस ने की दुआ। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.