Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीते 24 घंटों के अंदर देश में 11 हजार 502 नए मामले आए सामने। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बीते 24 घंटों के अंदर देश में 11 हजार 502 नए मामले आए सामने। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (6)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं. पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 11 हजार 502 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले एक दिन में 325 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 520 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 32 हजार 434 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं एक लाख 69 हजार 798 लोग ठीक भी हुए हैं.कोरोना मामलों की संख्या 100 से एक लाख तक होने में 64 दिन लगे थे. दो लाख होने में तकरीबन 15 दिन लगे,

जबकि दस दिनों में यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंच गया. देश में अब तक 49.9 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 50 फीसदी देश के पांच शहरों में हैं. महाराष्ट्र में ही 32 फीसदी मामले सामने आ चुके हैं. यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है.अगर महाराष्ट्र को तमिलनाडु के साथ मिलाकर देखा जाए तो इन दोनों राज्यों में 45 फीसदी से ज्यादा मामले बैठते हैं. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और ठाणे, दिल्ली, गुजरात का अहमदाबाद, तमिलनाडु का चेन्नई और राजस्थान का जयपुर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इन पांचों शहरों के कोरोना मामलों का आंकड़ा देश के कुल मामलों का तकरीबन आधा है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 24 घंटे में दिल्ली में 2224 नए मरीज आए सामने हुआ कोरोना विस्फोट। …..
Next: पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर आम का बना बड़ा निर्यातक। ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.