Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना के मामलो को देखते हुए संभाली कमान। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना के मामलो को देखते हुए संभाली कमान। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस से 3 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों संक्रमित हो चुके हैं और 9500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है. गृह मंत्री अमित शाह ने पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई और इसके बाद एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव को राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और संक्रमित मरीजों को बिना किसी रुकावट के खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए वैकल्पिक कैंटीन बनवाने का निर्देश दिया अमित शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत कोविड-19 महामारी से संकल्पबद्ध और सामूहिक रूप से लड़ रहा है और केंद्र सरकार ‘हमारे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये’ कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का बिना पूर्व कार्यक्रम के दौरा कर कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की.

शाह ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के जरिये मानवता की सेवा में लगे डॉक्टरों और नर्सों की मनो-सामाजिक काउंसलिंग किए जाने का भी सुझाव दिया बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच गया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1647 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना के अब तक 42829 मामले हो गये हैं. बीते 24 घंटे में 604 मरीज ठीक भी हुए हैं, वहीं अब तक कुल 16427 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है. पिछले 24 घंटों में 73 मरीजों की मौत हुई जो कि 24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा है. दिल्ली में अब तक 1400 मरीजों की मौत हुई है, वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 25002 है. मालूम हो कि संक्रमितों की संख्या के मामले में दिल्ली देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर है.

Post navigation

Previous: बीजेपी ने दिग्विजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज। ….
Next: J-K :सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन में किया 3 आतंकी ढेर। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.