Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी बातचीत आज। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी बातचीत आज। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
21_03_264074125narendra-modi

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल यानी बुधवार को अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. पीएम मोदी आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे. बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी जो वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये होगी आज होने वाली बैठक में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैण्ड, लद्दाख, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नागर हवेली और दमन दीव, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप जैसे राज्य शामिल होंगे. प्रधानमंत्री बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत करेंगे. इन 15 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा हैं.

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दो दिनों की डिजिटल बैठक होने जा रही है. भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 3.32 लाख हो गई है, जबकि 325 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 9520 तक पहुंच गई है अनलॉक 1 के तहत आम लोगों और व्यवसाय के लिए कई छूट दी गई है, ताकि लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट सकें. इससे पहले प्रधानमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 महामारी से ज्यादा प्रभावित इलाकों में इसके प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों और स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के रोडमैप की समीक्षा की थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: J-K :सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन में किया 3 आतंकी ढेर। ….
Next: कोविड-19 के इस समय में Mother Dairy ने Zomato के साथ किया करार। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.