Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-चीन विवाद को लेकर मोदी सरकार पर किया हमला। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत-चीन विवाद को लेकर मोदी सरकार पर किया हमला। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
modi-11

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. राहुल गांधी ने कुछ देर पहले एक और ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi हैं गौरतलब है कि भारत-चीन सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि कोई भी हमारी सीमा में घुसा नहीं है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. आज कोई भी हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है.

मोदी के इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहा है. मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि ‘भाइयों और बहनों, चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया है. मैं पूछना चाहता हूं कि इन वीरों को बिना हथियार खतरे की तरफ किसने और क्यों भेजा. कौन जिम्मेदार है. धन्यवाद.’

बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने भारत और चीन के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, भारत और चीन दोनों ने ही इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान वैली में 15 जून को चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच खूनी झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. इस झड़प में चीन के भी 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर आई थी. हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा नहीं बताया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में कोरोना के चलते पुलिस का 112 कंट्रोल रूम 48 घंटे के लिए किया गया बंद……
Next: महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण काफी अशुभ राहु-केतु समेत कुल छह ग्रह हुए वक्री: धर्म

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.