Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की आंखें खराब हो सकती है गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की आंखें खराब हो सकती है गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

गुजरात हाईकोर्ट ने ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ ने शुक्रवार को एक याचिका पर कहा कि लंबे समय तक ऑनलाइन पढ़ाई करने से बच्चों की आंखें खराब हो सकती हैं। इससे निपटने के लिए सरकार की क्या नीति है?

चीफ जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कहा गया कि अनलॉक-1 की अवधि में स्कूल-कॉलेज खोलने की इजाजत सरकार ने नहीं दी है। वहीं, निजी स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं ताकि ज्यादा फीस वसूल सकें।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फीस के संबंध में कहा कि फीस के बारे में निर्णय लेने का अधिकार सरकार के पास है। सरकार को प्रयास करना चाहिए कि अभिभावकों पर ज्यादा असर न पड़े। संचालकों के साथ विमर्श कर सरकार को निर्णय करना चाहिए।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार को कोई भी फैसला लेने की शक्ति प्राप्त है। अगर स्कूल बंद हों तो केवल ट्यूशन फीस ली जा सकती है, लेकिन अन्य फीस वसूल नहीं की जा सकतीं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड-19 के दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Next: मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करने पर युवाओं को नाश्ते में फ्री नमकीन और जलेबी दी जा रही: गुजरात

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.