Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सहारनपुर में बढ़ रहे कोरोना केस अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा: योगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सहारनपुर में बढ़ रहे कोरोना केस अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा: योगी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_3$2020032623091942302_0_news_large_23

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, केवल मेडिकल इमरजेंसी, दूध की दुकानों को खोलने की इजाजत होगी.

सहारनपुर में पिछले कुछ दिन से बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए प्रशासन ने सहारनपुर में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है. डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि जनपद में पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

सहारनपुर जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ पिछले कुछ दिनों में अचानक बढ़ा है. दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ की ओर से आवाजाही से दिक्कतें बढ़ी हैं.

उन्होंने बताया कि रविवार को जनपद में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. किसी को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी, जिन्हें बहुत जरूरी होगा उनके लिए पास की व्यवस्था होगी.

उन्होंने यह भी बताया कि रविवार के दिन पूर्ण लॉकडाउन के दौरान केवल दूध, इमरजेंसी सेवा, इमरजेंसी अस्पताल की जो सेवाएं दे रहे हैं केवल उन्हें खोलने की इजाजत होगी. किराना, सब्जी, फल-फ्रूट सहित सभी दुकानें रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी.

सहारनपुर अभी भी रेड जोन में है. सहारनपुर में इस समय कुल कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 80 हैं. अब तक कुल 337 केस पाए गए हैं, जिनमें से 257 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. सहारनपुर में इस समय कुल हॉटस्पॉट की संख्या 12 है.

Post navigation

Previous: आगामी चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हारने के बाद मोदी अकेले रह जाएंगे: संजय राउत
Next: चीन एक विश्वासघाती देश है पूरे देश के लोगों को चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करना चाहिए: योग गुरु बाबा रामदेव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.