Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

‘आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shilpa-shetty-teaches-yoga-on-international-yoga-day-new-home-mob-index

विश्व योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड में फिटनेस क्वीन के नाम से पॉपुलर शिल्पा शेट्टी ने योग के दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इस वीडियो में शांति मंत्र पढ़ रही हैं और अपने फैंस और फॉलोवर्स से योगा करने के लिए बोल रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बैठी हुई हैं और अपने हाथ जोड़कर मंत्र पढ़ रही हैं. उनके पीछे महात्मा बुद्ध की मौन मुद्रा वाली मूर्ति है.

शिल्पा शेट्टी वीडियो में शांति मंत्र बोलने के बाद अपने फैंस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देती हैं और कहती हैं, ‘स्वस्थ रहिए, मस्त रहिए, योगा को अपनाइए,

इसके वीडियो के कैप्शन में उन्होंने शुरुआत में शांति मंत्र का लिखा है. इसके बाद उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आज में अपनी पर्सनल रिचुअल को आपसे शेयर कर रही हूं. मैं हर योगा सेशन के बाद शांति मंत्र पढ़ती हूं क्योंकि यह मुझे यूनिवर्स के बारे में बताता है, प्रकृति में हमारी गाइडिंग फोर्स को बताता है. ‘

इसके आगे वह लिखती हैं, ‘प्रकृति की इच्छा के आगे मैं आत्मसमर्पण करती हूं. मैं स्वीकार करती हूं कि यह सब मुझे नहीं पता और इससे पहले अस्तित्व की तलाश करती हूं. मैं जानती हूं मेरे खुद के बारे में मेरा ज्ञान काफी कम है और प्रकृति के सभी तत्वों से जुड़कर पूछती हूं कि मानव क्या है.’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर साल उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा.

बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा. इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महामारी का कहर: अब अपने 10,000 कर्मचारियों को निकालेगी जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW
Next: योग हमारे लिए प्राचीन भारतीय ऋषियों की आध्यात्मिक परंपरा का प्रसाद है: CM योगी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 15 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.