Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर: राजौरी और पुंछ जिले में सोमवार सुबह से हों रही फायरिंग, एक जवान शहीद अन्य घायल….
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर: राजौरी और पुंछ जिले में सोमवार सुबह से हों रही फायरिंग, एक जवान शहीद अन्य घायल….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

 पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire violation) किया जा रहा है. सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के राजौरी और पुंछ जिले को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई. पाकिस्तान की ओर से राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग की गई जिसमें एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया. बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने इस साल दो हजार से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पिछले कुछ दिनों से लगातार फायरिंग कर रहा है. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को तड़के लगभग 3:30 बजे पुंछ के कृष्णाघाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की ओर से पहले तो हल्की फायरिंग शुरू की गई बाद में कृष्णाघाटी सेक्टर मोर्टार दागे गए. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल है. घायल जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दो इलाकों और रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गई थी. बारामपूला में पाकिस्तानी फायरिंग में 6 लोग घायल हुए थे. बता दें कि सोमवार को शहीद हुए जवान से पहले 4 जून को राजौरी सेक्टर के सुदरबनी सेक्टर में हवलदार पी मथिआजगन, 10 जून को तरकुंडी सेक्टर में नायक सूबेदार गुरचरण सिंह, 14 जून को पुंछ जिले में 29 वर्षीय सिपाही लुंगंबुइ अबोनेमी भी पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में शहीद हो चुके हैं.

पाकिस्तान ने 2000 के ज्यादा बार किया सीज फायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर में इस साल 10 जून तक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन से करीब 69 फीसदी अधिक है. वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि संघर्ष विराम उल्लंघनों में वृद्धि इसलिए हो रही है क्योंकि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए प्रयत्नशील है. हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया. इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे. इनमें से कुछ आतंकी संगठनों के कमांडर भी शामिल थे.

Post navigation

Previous: देश में बीते 24 घंटों में 14,821 नए कोरोना संक्रमित मामले आए सामने, अब तक 4,25,282 लोग….
Next: भारत और चीन का चल रहा विवाद इस बीच रूस के लिए रवाना हुए राजनाथ सिंह। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.