Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत और चीन का चल रहा विवाद इस बीच रूस के लिए रवाना हुए राजनाथ सिंह। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

भारत और चीन का चल रहा विवाद इस बीच रूस के लिए रवाना हुए राजनाथ सिंह। …

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
navjivanindia_2020-06_5a92efc2-b8a3-4536-beee-28d4e0582450_Rajnath_Meeting

भारत और चीन के बीच इन दिनों बॉर्डर पर विवाद चल रहा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के मॉस्को के लिए रवाना हुए. राजनाथ का ये दौरा तीन दिनों का होगा, जहां पर वो रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरा होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

खास बात ये है कि इस दौरान यहां पर चीन के प्रतिनिधि, मंत्री भी शामिल होंगे, लेकिन राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे.इस दौरान कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे, जहां रूसी विदेश मंत्री सभी का स्वागत करेंगे. खबर है कि चीन के मंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, लेकिन मौजूदा तनाव के कारण राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच भले ही सैन्य और कूटनीतिक लेवल की बातचीत जारी हो, लेकिन 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. ये परेड 24 जून को निकलेगी, ऐसे में राजनाथ का दौरा तीन दिनों का होगा.

आपको बता दें कि भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्य पहले ही विक्ट्री परेड में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं. इस परेड में रूस और अन्य सेनाओं के साथ भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे. विजय दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक बड़े रैंक के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर: राजौरी और पुंछ जिले में सोमवार सुबह से हों रही फायरिंग, एक जवान शहीद अन्य घायल….
Next: रामपुर में क्वालिटी बार की जमीन का फर्जी तरीके से आवंटन करने के मुकदमे में एक गिरफ्तार …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.