Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सैफ अली खान ने दिया नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान कहा। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

सैफ अली खान ने दिया नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान कहा। ..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में इनसाइडर्स-आउटसाइडर्स और नेपोटिज्म पर बहस छिड़ गई है. कई एक्टर इसे लेकर बॉलीवुड की आलोचना कर रहे हैं. इस पर अब सैफ अली खान ने कहा कि यह सच है कि इंडस्ट्री में कई बार प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका नहीं मिलता जबकि कुछ स्पेशल लोगों को आसानी से काम मिल जाता है.

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं जिस तरह का इंसान हूं और जिस तरह की फिल्में मैंने की हैं, इसमें हमेशा से विशेषाधिकार और विशेषाधिकार की कमी की भावना रही है. लोग कठिन रास्तों से संघर्ष कर आते हैं और कुछ आसान रास्तों से. इसमें हमेशा अंडरकरेंट होता है. विशेषकर, एनएसडी और फिल्म इंस्टीट्यूट्स से आने वाले लोगों के साथ ऐसा देखने को मिलता है.

सैफ अली खान ने खुद को विशाल भारद्वाज की ओर से ‘खान साहब’ कहे जाने और ओमकारा में ‘लंगड़ा त्यागी’ का रोल दिए जाने को लेकर कहा कि ये वाकई मेरे लिए बड़ी बात थी. विशाल भारद्वाज के ‘ओमकारा’ में लंगड़ा त्यागी के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया. उनकी एक अलग इमेज बनी और लोगों ने इसे काफी सम्मान दिया जिससे वह काफी खुश हुए. सैफ अली खान ने कहा कि फिल्म में पहले दिन काम करने के बाद लोग उन्हें ‘खान साहब’ कहने लगे.

सैफ अली खान इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अपनी बेबाक राय रख चुके हैं. हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताने वाले सेलेब्स को ढोंगी बताया था. उन्होंने कहा था कि उनके जिंदा रहते किसी ने उनकी केयरिंग नहीं की और अब दिखावा कर रहे हैं. साल 2017 में भी एक अवार्ड शो में वरुण धवन और करण जौहर को मिले अवार्ड पर उन्होंने कमेंट किया था, ‘नेपोटिज्म रॉक.’ इसके बाद उन्होंने ओपन लेटर में बताया था कि बॉलीवुड में कितना भाई-भतीजावाद है.

Post navigation

Previous: यूपी की राजनीती में हडकंप: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना संकट: अब अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे कॉलेज के सभी छात्र शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.