Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल…
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल…

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
COVID-19-drug-Patanjali-To-Launch-Ayurvedic-Medicine-For-Coronavirus-Today

भारत अब कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़कर 4 लाख 40 हजार 215 हो गए हैं. कोरोना का न तो अभी तक कोई इलाज मिल पाया है और न ही कोई दवा आई है. इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव का संस्थान पतंजलि आज कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को साइंटिफिक डिटेल के साथ पेश किया है. योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोनिल दवा लॉन्च की. पतंजलि का दावा है कि कोरोनिल कोरोना के इलाज में कारगर है.

रामदेव ने कहा कि इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है.रामदेव ने कहा- ‘हमारी दवाई का 100% रिकवरी रेट है और डेथ रेट जीरो है. भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमारे पास हर सवाल का जवाब है. हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है.

वहीं, पतंजलि के CEO आचार्य बालकृष्ण ने कहा- ‘पतंजलि के सभी वैज्ञानिकों, NIMS यूनिवर्सिटी के डॉक्टर और सभी डॉक्टरों को बधाइयां. आपका प्रयास आज साकार हो रहा है. आयुर्वेद अब अपने अतीत के वैभव को प्राप्त कर शक्ति संपन्न बनेगा. मानवता की सेवा में विनम्र प्रयास पूरा होने की खुशी आप सब से साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है.’

रामदेव ने कहा कि इस दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए. यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. वहीं, इस दवा के जरिए 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए है रामदेव ने कहा कि देश और दुनिया जिस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था, आज वो आ गया है. कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल तैयार हो गई है. इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मिनरल वाटर: हरियाणा सरकार हरियाणा फ्रेश के नाम से बोतलबंद पीने का पानी लाने जा रही
Next: ‘बस अब बहुत हो गया ‘इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नए गायकों, दिग्गज गायकों, का शोषण हो रहा है: अदनान सामी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.