Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में अब चीन में बने बिजली के मीटर नहीं लगेंगे: योगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

यूपी में अब चीन में बने बिजली के मीटर नहीं लगेंगे: योगी सरकार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी थमा नहीं है. ऐसे में देश में चीनी उत्पाद के बहिष्कार की लगातार आवाज उठ रही है. उत्तर प्रदेश में इसको लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. यूपी में अब चीन में बने बिजली के मीटर नहीं लगेंगे. राज्य उपभोक्ता परिषद की शिकायत के बाद ये फैसला लिया गया है.

मीटर के अलावा चीन निर्मित बिलजी उपकरणों पर भी रोक लगा दी गई है. यूपी के गोरखपुर में लगे 15 हजार चीनी मीटर हटाए जाएंगे. इसके साथ मीटर, उपकरण आगे प्रयोग में ना लाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किए हैं. अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट के तहत यूपी में चीन के बिजली उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन राज्य सरकार ने इसपर रोक लगा दी है.

हरियाणा सरकार ने भी चाइनीज कंपनियों के ठेके रद्द करने का फैसला किया है. हरियाणा में चाइनीज कंपनियों को मिले 2 थर्मल पावर स्टेशन के ठेकों को रद्द कर दिया गया है.

यमुनानगर और हिसार थर्मल प्लांट के लिए बीडिंग हुई थी. इसमें 2 कंपनियों को 2 थर्मल पावर स्टेशन के ठेके मिले थे. दोनों ही कंपनियां चीनी थीं. लेकिन इसके बाद अब हरियाणा सरकार ने इन ठेकों को रद्द कर दिया है.

हरियाणा के अलावा भारतीय रेलवे ने भी चीनी कंपनी से अपना एक करार खत्म कर दिया. भारतीय रेलवे के साथ 2016 में चीनी कंपनी से 471 करोड़ रुपए का करार हुआ था, जिसमें उसे 417 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर सिग्नल सिस्टम लगाना था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘बस अब बहुत हो गया ‘इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नए गायकों, दिग्गज गायकों, का शोषण हो रहा है: अदनान सामी
Next: हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट: योगगुरु बाबा रामदेव

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.