Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या नेपाल के गांव पर भी कर लिया है चीन ने कब्जा ?
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

क्या नेपाल के गांव पर भी कर लिया है चीन ने कब्जा ?

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
1-174-750x375-3-750x375

भारत से सीमा विवाद में उलझे हुए नेपाल को लेकर एक अहम खुलासा हुआ है. नेपाली अखबार ने खुलासा किया है कि चीन ने भी तिब्बत सीमा पर स्थित एक नेपाली गांव पर धौंस दिखाकर कब्जा कर लिया है. इस गांव पर 60 सालों से चीन का कब्जा है और नेपाल की सरकार भी इसका विरोध करने से डरती रही है. अखबार में प्रधानमंत्री केपी ओली पर भी सवाल खड़े किये हैं कि चीन से गांव लेने में वे भारत से जारी सीमा विवाद जैसी तत्परता नहीं दिखा रहा हैं.

चीन ने नेपाल के रुई गुवान नाम के इस गांव को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा बताता है. हालांकि नेपाल के अखबार अन्नपूर्णा पोस्ट का दावा है कि ये गांव नेपाल का है और चीन ने इस पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा जमाया हुआ है. खबर के मुताबिक, इस गांव में 72 परिवार रहते हैं. नेपाल सरकार के आधिकारिक नक्शे में भी यह गांव नेपाल की सीमा के भीतर ही दिखाया गया है,

लेकिन यहां से चीन ने नेपाल प्रशासन को भगा दिया है और इसे अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है.अख़बार के मुताबिक, चीन ने नेपाली सीमा में स्थित इस गांव में अपने पिलर भी लगा दिए हैं और नेपाली सरकार ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराना भी ज़रूरी नहीं समझा. इस गोरखा जिले के रेवेन्यू दफ्तर में भी गांववालों से रेवेन्यू वसूले जाने के दस्तावेज मौजूद हैं.

रेवेन्यू अधिकारी ठाकुर खानल ने अखबार से बताया कि ग्रामीणों से रेवेन्यू वसूलने के दस्तावेज अभी भी फाइल में सुरक्षित रखे हैं. अन्नपूर्णा पोस्ट के मुताबिक नेपाल यह इलाका कभी भी चीन से जंग के दौरान नहीं हारा और ना ही दोनों देशों के बीच ऐसा कोई विशेष समझौता हुआ था. यह केवल सरकारी लापरवाही का नतीजा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार ने मृतक आश्रित भर्ती नियमावली में बड़ा बदलाव किया: यूपी
Next: भयावह: चीन में अब कुत्तों के मांस के लगेगे मेले हजारों कुत्ते काटे जाएंगे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.