Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • असम में बाढ़ का कहर लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदिया उफान पर अब तक 12 लोगो की गई जान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

असम में बाढ़ का कहर लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदिया उफान पर अब तक 12 लोगो की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
up_flood55_1563161464_618x347

असम में बाढ़ के कहर से हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आने को मजबूर हो गए हैं. करीब एक हफ्ते से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यहां स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और अब तक 38,000 लोग इससे प्रभावित हुए हैं.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बाढ़ में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 12 हो गई है.

डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है जिसके कारण जवानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां जवानों के बेड रूम तक पानी पहुंच गया है.

असम के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वह उफान पर हैं. गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खतरे के निशान से सिर्फ एक मीटर नीचे है.

हालांकि नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी साजिदुल हक ने बताया, ‘ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है और इसके और बढ़ने की संभावना है. वर्तमान में पानी का स्तर खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे है.’

बाढ़ की इस लहर में अब तक 12 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ से शिवसागर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बता दें कि बाढ़ के कारण असम के देहामजी, जोरहट, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिले में लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

बाढ़ के कारण असम के 100 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है. यही कारण है कि इन गांवों को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इस बाढ़ से फसल भी चौपट हो गई है. यहां करीब 5,031 हेक्टेयर भूमि की फसल बर्बाद हो चुकी है.

एक तरफ कोरोना का संकट और उसमें बाढ़ से तबाही के बीच असम सरकार ने कई राहत शिविरों की व्यवस्था की है. जानकारी के मुताबिक असम में सरकारी की तरफ से 27 रिलीफ कैंप और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर की व्यवस्था की गई है जहां से लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है. हजार से ज्यादा की संख्या में लोगों ने इन शिविरों में शरण ली है.

Post navigation

Previous: मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों की त्रि-सेवा टुकड़ी भी विजय दिवस परेड में में भाग ले रही है: राजनाथ सिंह
Next: कांग्रेस में अभी भी लोकतंत्र बहाल नहीं हो पाया है वहां के नेता घुटन महसूस कर रहे: गृह मंत्री अमित शाह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.