Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने CPL खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में अपना नाम भेजा
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर: लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने CPL खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में अपना नाम भेजा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1576835093-0551

मुंबई के अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के लिए अपना नाम भेजा है. लेकिन जब तक वह भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास नहीं ले लेते बीसीसीआई से उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद नहीं है.

बीसीसीआई ने 48 साल के प्रवीण तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि वह अबु धाबी में एक अमान्य टी10 लीग में खेले थे.

बोर्ड के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश में घरेलू टी20 लीग खेलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह आईपीएल समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले. युवराज सिंह ने भी कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग खेलने से पहले यही किया.

प्रवीण तांबे पहली बार सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था और इस लुभावनी टी-20 लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे. तांबे ने 33 आईपीएल मैच खेले हैं और 30.46 की औसत के साथ 28 विकेट लिये हैं.

स्थानीय अधिकारियों से अनुमति के बाद ही सीपीएल 18 अगस्त से 10 सितंबर के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो में बंद दरवाजों के बीच होने वाली है. हालांकि जब कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल लीग ने खिलाड़ियों के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष का मामला
Next: योगी सरकार मुझे फिजूल की धमकियां देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है: प्रियंका गांधी वाड्रा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.