Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्र सरकार ने लद्दाख में संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 54 मोबाइल टॉवर लगाने को मंजूरी दी
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

केंद्र सरकार ने लद्दाख में संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 54 मोबाइल टॉवर लगाने को मंजूरी दी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
estern-laddakh-1024x683

लद्दाख में रोड कनेक्टिविटी के साथ संचार नेटवर्क भी मजबूत होगा। केंद्र सरकार ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के तहत 54 नए मोबाइल टॉवर लगाने को मंजूरी दे दी है।

लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि लद्दाख में मिशन डिजिटल के तहत 54 नए मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। इनमें नूबरा में 7, लेह में 17, जंस्कार में 11 और कारगिल में 19 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे।

सांसद ने कहा कि 54 नए मोबाइल टॉवर की मंजूरी को लेकर उन्होंने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से फोन पर बातचीत कर केंद्र का आभार जताया है।

हिमाचलः लेह की ओर उड़ानें भर रहे लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान कुल्लू और लाहौल के आसमान पर मंडराते नजर आ रहे हैं। बुधवार रात करीब पौने 11 बजे भी लड़ाकू विमान तेज गर्जना के साथ लेह की ओर जाते देखे गए।

इन्हें देखने के लिए लोग रात को घरों से निकल आए। दिन में भी लड़ाकू विमान उड़ते हुए देखे गए, लेकिन रात को विमानों की मूवमेंट अधिक देखने को मिल रही है।

सड़क के रास्ते मनाली-लेह मार्ग पर सेना के काफिले भी लगातार लेह की तरफ आवाजाही कर रहे हैं। गुरुवार को भी सेना के वाहनों का लंबा काफिला जाते देखा गया।

कई निजी ट्रक भी सामान लेकर लेह रवाना हुए हैं। सेना के काफिले में शामिल सैनिकों का लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष से सेना के जवानों की हौसलाअफजाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धर्मानी ने कहा कि पुलिस सेना के काफिलों की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है।

उत्तराखंड में चीन से लगते सीमा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण फिर शुरू हो गया है। झारखंड के ढाई सौ और 450 स्थानीय मजदूर सड़कों के निर्माण में जुट गए हैं।

बीआरओ की ओर से सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त मात्रा में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें भी नीती और माणा घाटी में पहुंचा दी गई हैं। माणा रोड पर अधिकांश जगहों पर डामरीकरण कार्य भी पूरा हो गया है। यहां एक मोटर पुल अभी निर्माणाधीन है, जबकि नीती घाटी में सीमा क्षेत्र में हिल कटिंग कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने बॉर्डर में सड़क बनाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 100 से 170 प्रतिशत की वृद्धि की
Next: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू को मार गिराया

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.