Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
333483-sanjay-raut

गलवान घाटी मुद्दे पर शिवसेना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सैनिकों की ओर से दिखाई गई वीरता का इस्तेमाल कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार के प्रमुख दल शिवसेना ने कहा कि 15 जून को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में शामिल एक विशेष सैन्य रेजिमेंट का उल्लेख कर प्रधानमंत्री मोदी ‘जातीय और क्षेत्रीय कार्ड’ खेल रहे हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने सम्पादकीय में गलवान घाटी संघर्ष में बिहार रेजिमेंट की वीरता पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान का जिक्र करते हुए यह बात कही।

मराठी दैनिक ने पूछा कि देश जब सीमा पर संकट का सामना कर रहा था तो क्या महार, मराठा, राजपूत, सिख, गोरखा, डोगरा रेजीमेंट सीमाओं पर बेकार बैठकर तम्बाकू चबा रहे थे? सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि कल पुलवामा में आतंवकादियों के साथ मुठभेड़ में महाराष्ट्र का सीआरपीएफ जवान सुनील काले शहीद हो गया।

आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय सेना में जाति और क्षेत्र को महत्ता दी गई। सम्पादकीय में भाजपा के पूर्व सहयोगी ने इस तरह की राजनीति का विरोध किया।

सम्पादकीय में कहा गया कि इस तरह की राजनीति एक बीमारी है, जो कि कोरोना वायरस से अधिक घातक है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा शामिल है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर 311 एप से कोरोना मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हुई आसान अब PMO ने इसकी जानकारी मांगी
Next: राहुल गांधी ने अपना ‘टेलीग्राम’ चैनल लांच किया रिकॉर्ड 3,500 सदस्य जुड़े

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.